CG IT RAID UPDATE : स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर की रेड, 14 घंटे की छानबीन पूरी, कारोबारी होंगे तलब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG IT RAID UPDATE : Income Tax raids on steel traders’ premises, 14-hour investigation completes, traders to be summoned

रायपुर/रायगढ़, 6 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारियों पर 4 दिसंबर को हुई आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद अब विभाग ने जब्त दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। रायपुर के सिलतरा और रायगढ़ में एक साथ शुरू हुई रेड करीब 14 घंटे चली थी। कार्रवाई में 100 से ज्यादा CRPF जवान सुरक्षा में तैनात रहे।

दस्तावेजों की स्क्रूटनी शुरू, कारोबारी होंगे तलब

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग टीमों ने जिन रिकॉर्ड्स को जब्त किया था, जमीन सौदों से जुड़े कागजात, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों उनकी फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। विभाग कारोबारियों को बयान दर्ज कराने के लिए अगले 48 घंटों में नोटिस भेजने वाला है।

कम से कम 7 लोकेशन पर दबिश

देवी स्पंज, ओम स्पंज, हिंदुस्तान क्वाइल, इस्पात इंडिया, रवि बजाज और प्रतीक गोयल के ठिकानों से मिले दस्तावेजों में हवाला एंगल की भी जांच जारी है। बीते 3–5 सालों के आयकर रिटर्न में असामान्य अंतर मिलने की शिकायत के बाद यह पूरी कार्रवाई की गई थी।

हवाला लेनदेन की आशंका

विभाग को यह भी शक है कि कुछ कंपनियों ने हवाला नेटवर्क के जरिए बड़े लेनदेन छुपाए। फिलहाल इन लेनदेन की कड़ी जोड़ने के लिए बैंक स्टेटमेंट, डिजिटल ट्रांजैक्शन और रियल एस्टेट डील्स को मैच किया जा रहा है।

अगले चरण की कार्रवाई जल्द

जांच टीमें आज भी दस्तावेजों की स्क्रीनिंग में जुटी हुई हैं। विभाग ने संकेत दिए हैं कि जांच में अनियमितताएं साबित होने पर नई नोटिस और संभावित अटैचमेंट की कार्रवाई भी आगे बढ़ाई जा सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related