LIVE : राष्ट्रपति मुर्मू अंबिकापुर पहुंचीं, बिरसा मुंडा गौरव दिवस पर दो महत्वपूर्ण योजनाओं का किया शुभारंभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LIVE : President Murmu reached Ambikapur, inaugurated two important schemes on Birsa Munda Gaurav Diwas

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ प्रवास पर शनिवार को अंबिकापुर पहुंचीं। एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से आगमन के बाद उन्होंने पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती–गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

अपने इस दौरे में राष्ट्रपति मुर्मू वैद्यों और देवस्थानों से जुड़ी दो अहम योजनाओं का शुभारंभ कर रही हैं। पहली योजना परंपरागत उपचार प्रणाली से जुड़े वैद्यों को सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति 70 साल पहले देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए बच्चे से भी मुलाकात करेंगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा रजत जयंती समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंची थीं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related