CG NEWS: 283 प्रशिक्षणार्थियों को आईजी ने दिलाई देश सेवा की शपथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: राजनांदगांव l पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनादगांव में गत दिवस 82वां नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के 120 पुरूष एवं 163 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों का दीक्षांत परेड आईजी अभिषेक शांडिल्य के आतिथ्य में संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में आईजी अभिषेक शांडिल्य ने अपने उद्बबोधन में कहा कि आज आपने मातृभूमि की रक्षा तथा देश सेवा की शपथ ली। यह अवसर जीवन में एक बार ही आता है। मुझे विश्वास है कि आप शपथ के एक-एक शब्द का पूर्ण समर्पित भाव, निष्ठा एवं निष्पक्षता से पालन करेंगे। यह शपथ चुनौतीपूर्ण कार्यों के निष्पादन के समय आपको निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप सभी प्रशिक्षण उपरांत शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत हुए हैं। आप घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ हैं एवं विभिन्न नक्सल विरोधी अभियानों में भी शामिल रहे हैं। जिससे आपको यह ज्ञात ही है कि इस वर्ष नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को अभूतपूर्व सफलताएं प्राप्त हुई है।

आईजी शांडिल्य ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रशिक्षण के दौरान व्हीआईपी एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी के व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है l इन अनुभव के आधार पर आपसे अपेक्षा है कि पुलिसिंग में व्यावसायिक दक्षता, कार्यकुशलता संयमित आचरण एवं अनुशासन का उल्कृष्ठ प्रदर्शन कर विभागीय गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे।

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के परेड सलामी के उपरांत प्रशिक्षणार्थी नवआरक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई एवं प्रशिक्षण संस्था का प्रतिवेदन वाचन किया। प्रतिवेदन वाचन में उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण विद्यालय के इस 82वें नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र में जो 4 नवंबर 2024 से संचालित है, इसमें 120 पुरूष एवं 163 महिला प्रशिक्षणार्थी नव आरक्षकों सहित कुल 283 नव आरक्षकों ने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिसमें 28 प्रशिक्षणार्थी आत्मसमर्पित, 64 प्रशिक्षणार्थी नक्सल पीडि़त, 68 प्रशिक्षणार्थी सहायक आरक्षक, 18 प्रशिक्षणार्थी गोपनीय सैनिक एवं 104 अनुकम्पा नियुक्ति से भर्ती हुए हैं। इनमें से 45 प्रतिशत पूर्व माध्यमिक, 50 प्रतिशत हायर सेकण्डरी एवं 5 प्रतिशत स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन प्रशिक्षणार्थियों को शस्त्र के साथ ड्रील बिना शस्त्र के ड्रील, अत्याधुनिक हथियारों की हैंडलिंग, फायरिंग फिल्ड क्राफ्ट एवं जंगल टेक्टिस का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

दीक्षांत कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि अभिषेक शांडिल्य पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं चेक प्रदान किया गया एवं संस्था को अमुल्य योगदान देने वाले अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। जिसमें राजकुमार मिंज पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर, मुकेश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, लक्ष्य शर्मा पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, नेहा पाण्डेय, सेनानी 8वीं वाहिनी छस बल(भा./र) राजनादगांव, अरूण सिंह जिला सेनानी नगर सेना राजनादगांव , पनिकराम कुजूर उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग, हरेश टोंडर, सहायक सेनानी 8वीं वाहिनी छस बल(भा./र) राजनादगांव, बृजेश भदौरिया मु.क.शि. पु.प्र.वि.राजनादगांव , विक्रम बघेल रक्षित निरीक्षक पु.प्र.वि.राजनादगांव , लोकेश कसेर रक्षित निरीक्षक राजनादगांव , नवरतन कश्यप यातायात प्रभारी राजनादगांव, सत्यार्थ शर्मा निरीक्षक एसबी राजनादगांव, डॉ. आशीष डुलानी, डॉ. अंकिता डुलानी एवं डॉ. सुरभि मोहोबे रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : अकाली दल-BJP की फिर बनेगी जोड़ी?

SUKHBIR SINGH BADAL STATEMENT : Will the Akali Dal-BJP...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...