CG SHIKSHAK NILAMBAN : बच्चों को गलत स्पेलिंग पढ़ा रहा .. ये कैसा शिक्षक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG SHIKSHAK NILAMBAN : Teaching children wrong spellings… what kind of teacher is this?

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लाक स्थित प्राथमिक पाठशाला मचानडांड कोगवार में सहायक शिक्षक एलबी प्रवीण टोप्पो को निलंबित कर दिया गया है। प्रवीण पर आरोप था कि वे बच्चों को अंग्रेजी के बेसिक शब्दों की गलत स्पेलिंग सिखा रहे थे।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान प्रवीण ने Nose की जगह ‘Noge’, Ear की जगह ‘Eare’ और Eye की जगह ‘ley’ लिखकर बच्चों को गलत स्पेलिंग पढ़ाई। इसके अलावा बच्चों को दिनों के नाम, Father, Mother, Brother, Sister जैसी सामान्य अंग्रेजी शब्दावली भी गलत सिखाई जा रही थी। यह पूरा वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एमआर यादव ने जांच कराई। संकुल समन्वयक द्वारा स्कूल निरीक्षण में आरोप सही पाए गए। जांच के आधार पर शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से प्रवीण टोप्पो को निलंबित कर दिया।

विद्यालय में कुल 42 बच्चे पढ़ते हैं। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों को गलत शिक्षा मिलने से उनका भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि नए शिक्षक की नियुक्ति कर बच्चों को सही शिक्षा दी जाए।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related