FEMALE CALF BORN : छत्तीसगढ़ में पहली बार जन्मी पुंगनूर नस्ल की मादा बछिया

Date:

FEMALE CALF BORN : A female calf of the Punganur breed was born for the first time in Chhattisgarh.

जशपुर। जिले के लिए गौरव बढ़ाने वाली एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। पहली बार जशपुर में विश्वप्रसिद्ध और दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की मादा बछिया का जन्म हुआ है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुंगनूर गाय के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद देशभर में इस विशेष नस्ल की मांग और पहचान तेज़ी से बढ़ी है।

पुंगनूर गाय मूलतः आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के पुंगनूर क्षेत्र की निवासी है और इसे दुनिया की सबसे छोटी और अत्यंत उपयोगी गाय माना जाता है।

कृत्रिम गर्भाधान से मिली सफलता

पशु चिकित्सालय पत्थलगांव में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के.के. पटेल ने गोढ़ीकला निवासी किसान खगेश्वर यादव की देशी गाय में पुंगनूर नस्ल के सांड के हिमकृत वीर्य द्वारा कृत्रिम गर्भाधान कराया था। गर्भाधान के सफल परिणामस्वरूप गाय ने एक स्वस्थ मादा बछिया को जन्म दिया। यह उपलब्धि जशपुर जिले में पशुधन संवर्धन के इतिहास में एक उल्लेखनीय पड़ाव मानी जा रही है।

अधिकारियों ने दी बधाई

इस सफलता पर डॉ. बी.पी. भगत ने सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी के.के. पटेल और किसान खगेश्वर यादव को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल पत्थलगांव बल्कि पूरे जशपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से नस्ल सुधार और पशुधन विकास को नई दिशा मिलेगी।

डॉ. भगत ने बताया कि पुंगनूर गाय छोटे आकार, कम देखभाल, आसान पालन और पौष्टिक दूध के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसके जन्म से जिले में पशुधन संवर्धन और आर्थिक विकास के नए अवसर खुलेंगे।

पुंगनूर गाय क्यों है खास?

दूध में एंटी–बैक्टीरियल गुण

A2 प्रोटीन की उच्च मात्रा

कम फैट वाला पौष्टिक दूध

धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यता

बाजार मूल्य ₹1 लाख से ₹10 लाख तक

प्रतिदिन 1-3 लीटर तक दूध देने की क्षमता

इन विशेष गुणों के कारण पुंगनूर गाय आज देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है और जशपुर में इसका जन्म जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

LAXMI VERMA RESIGNATION : लक्ष्मी वर्मा ने दिया इस्तीफा

LAXMI VERMA RESIGNATION : Laxmi Verma resigns रायपुर। राज्यसभा की...

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें लंबी लिस्ट …

IPS TRANSFER BREAKING : थोक में आईपीएस अधिकारियों के...

WAR IMPACT : दुबई में फंसे छतीसगढ़ के युवक

WAR IMPACT : Youth from Chhattisgarh stranded in Dubai रायपुर।...

CG CONTROVERSY : PSC पर लगे आरोपों पर सफाई

CG CONTROVERSY : Clarification on allegations against PSC रायपुर। उद्योग...