NATIONAL WATER AWARDS : छत्तीसगढ़ को 3 राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Date:

NATIONAL WATER AWARDS : Chhattisgarh to receive 3 National Water Awards, to be honoured by the President

रायपुर, 12 नवंबर। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ ने तीन श्रेणियों में शानदार उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बताया कि राजनांदगांव जिला को पूर्वी जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला, कांकेर की डूमरपानी ग्राम पंचायत को श्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में तीसरा स्थान, और रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल को श्रेष्ठ स्कूल श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को सम्मानित करेंगी। प्रत्येक विजेता को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के सतत जल संरक्षण और जनसहभागिता आधारित प्रबंधन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय कार्य किया है। जब समाज, प्रशासन और संस्थान साथ मिलकर काम करते हैं, तो जल संरक्षण एक जन-आंदोलन बन जाता है।”

जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष 751 आवेदनों में से केवल 46 विजेताओं का चयन किया गया। सभी आवेदनों की जाँच और मूल्यांकन निर्णायक समिति, केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा की गई।

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी, ताकि लोगों को जल संरक्षण और कुशल प्रबंधन की दिशा में प्रेरित किया जा सके। तब से अब तक पाँच संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में पुरस्कार नहीं दिए गए थे।

इन पुरस्कारों का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और समाज के हर वर्ग को जल संसाधन प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related