CG MURGA PARTY : मंडी सचिव की दफ्तर में ‘मुर्गा पार्टी’, ऑफिस टाइम में चली दावत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG MURGA PARTY : A ‘chicken party’ took place in the Mandi Secretary’s office, during office hours.

बालोद। जिले में एक बार फिर अफसरशाही का अनोखा नज़ारा देखने मिला है। बालोद जिले के मंडी सचिव संजीव वाहिले ने प्रमोशन मिलने पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मुर्गा पार्टी की दावत दे डाली, वो भी कार्यालय परिसर में और कामकाजी समय के दौरान।

मामला गंजपारा स्थित कृषि उपज मंडी कार्यालय का है, जहां बुधवार को पूरे दफ्तर में मुर्गा पार्टी का माहौल देखने को मिला। मंडी के कर्मचारियों ने ही दफ्तर परिसर में खाना बनाया और अफसर समेत सभी ने वहीं दावत उड़ाई।

सूत्रों के अनुसार, सचिव संजीव वाहिले ने सचिव पद पर प्रमोशन मिलने की खुशी में यह पार्टी रखी थी। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी दफ्तर में, सरकारी समय में, सरकारी कर्मचारियों से खाना बनवाना क्या सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन नहीं है?

लोगों का कहना है कि अगर जश्न मनाना ही था तो कार्यालयीन समय के बाद या किसी निजी स्थान पर रखा जा सकता था। लेकिन मंडी प्रांगण में सरकारी कर्मचारियों को पार्टी की तैयारी में लगाना पूरी तरह से अनुशासनहीनता माना जा रहा है।

मामले पर जब मंडी सचिव संजीव वाहिले से बात की गई तो उन्होंने कहा “मेरा प्रमोशन हुआ है, स्टाफ वाले बोले कि खाना खाएंगे, इसलिए पार्टी रखी गई थी।”

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस “मुर्गा पार्टी” पर कार्रवाई करेगा या यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...