NAXALI NEWS: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सली जो सरेंडर कर रहे हैं, उससे नक्सली संगठन नाराज़ है और फिर से एक चिट्ठी निकाली है। इस चिट्ठी में उन्होंने साफ़ कहा है कि वो लड़ते रहेंगे और किसी भी हाल में हथियार नहीं छोड़ेंगे।
चिट्ठी में सोनू और सतीश नाम के अपने पुराने साथियों को फिर से गद्दार बताया है। उनका कहना है कि इन दोनों ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और बाक़ी लोगों को बहकाने की कोशिश की। नक्सलियों का ये भी कहना है कि इन दोनों ने मिलकर उनकी पार्टी की नीतियों को कमज़ोर करने की साज़िश रची।

कमेटी ने ये भी कहा है कि कुछ पुराने लोग अब पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन्हें अंदर की बातें बता रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ रही है। पुलिस ने इस चिट्ठी को गंभीरता से लिया है और जहाँ ख़तरा है, वहाँ ज़्यादा सावधानी बरत रही है।

