खैरागढ़: कुएं से मिले दो मासूम भाई-बहन के शव… मुंह बंधा मिला, पसरा मातम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में स्थित एक कुएं से तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय उसकी बहन के शव बरामद किए गए। दोनों मासूमों के शव निकलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और चीख-पुकार मच गई।

दोनों बच्चों के मुंह कपड़े से बंधे मिले

प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बच्चों की हत्या की गई है। पुलिस को दोनों बच्चों के मुंह कपड़े से बंधे मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि वारदात पूर्व नियोजित और सोची-समझी हो सकती है। बच्चों के पिता गजानंद वर्मा और मां मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल पूरी तरह शोक और भय में डूबा हुआ है।

कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को कुएं से निकाला 

घटना की जानकारी मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां भारी भीड़ जुट गई और लोग इस अमानवीय कृत्य पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

संदिग्धों से पूछताछ जारी

थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि घटना अत्यंत संवेदनशील है। पुलिस सभी संभावित एंगल—पारिवारिक विवाद, रंजिश या किसी तीसरे कारण—की बारीकी से जांच कर रही है। आसपास के गांवों में घेराबंदी बढ़ा दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related