BIGG BOSS 5 : बिग बॉस में लौटा प्रणित मोरे का जलवा, मालती चाहर की खुशी देख फैंस बोले – ‘कुछ तो है खास!’

Date:

BIGG BOSS 5: Praneet More’s charm returns to Bigg Boss, seeing Malti Chahar’s happiness, fans say – ‘There is something special!’

मुंबई, 8 नवंबर 2025। रियलिटी शो बिग बॉस के शुक्रवार एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। बीमारी के चलते शो से बाहर हुए स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे की घर में धमाकेदार वापसी हो गई है। प्रणित को दोबारा देखकर जहां तान्या और फरहाना थोड़ी हैरान दिखीं, वहीं गौरव खन्ना, मृदुल और खास तौर पर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर खुशी से झूम उठीं।

प्रणित के घर लौटते ही मालती की खुशी देखते ही बन रही थी। प्रणित को देखते ही उन्होंने दौड़कर उन्हें गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर मालती और प्रणित का यह इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रणित की वापसी से खुश हुईं मालती

प्रणित के बाहर जाने के बाद मालती काफी इमोशनल और चुपचाप रहने लगी थीं। वह अक्सर कहती थीं कि प्रणित की मौजूदगी घर में पॉजिटिविटी लाती है। अब जब प्रणित वापस आ गए हैं, मालती भी खुद को रोक नहीं पाईं और उनके गले लगते हुए रो पड़ीं।

एक वायरल वीडियो में दोनों को एकसाथ खाना खाते और बातें करते देखा जा सकता है। मालती ने प्रणित से कहा, “जब तुम गए थे, तब बहुत मिस किया था… अब वापस आए हो तो भी मिस कर रही हूं।” इस बातचीत पर फैंस भी मजे ले रहे हैं।

बढ़ती नजदीकियों पर फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री को लेकर कई कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा “मालती बात कर रही थी और प्रणित ब्लश कर रहा था!” वहीं दूसरे ने लिखा “दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है, बस कह नहीं पा रहे।”

बता दें कि बिग बॉस हाउस में मालती और प्रणित की दोस्ती कुछ ही समय पहले गहराई थी। जब पूरा घर मालती के खिलाफ था, तब प्रणित ने उनका साथ दिया था। तब से दोनों के बीच एक खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

अब दर्शक यह देखने के लिए बेताब हैं कि क्या यह दोस्ती प्यार में बदलेगी, या सिर्फ एक प्यारी दोस्ती बनकर रह जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...

SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में घमासान!

SUSHASAN TIHAR : Chaos in Sushasan Tihar! दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार...

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : यूरोप टूर में रायपुर कारोबारी की मौत!

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : Raipur businessman dies during Europe...

CHHATTISGARH : खाद के लिए हाहाकार!

CHHATTISGARH : Outcry for fertilizer! रायपुर। खरीफ सीजन शुरू होने...