CG VIRAL VIDEO : तालिबानी सजा! क्रशर संचालक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Talibani punishment! Video of crusher operator’s hooliganism goes viral…

बलरामपुर, 7 नवंबर 2025। बलरामपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भेलाई खुर्द गांव में एक क्रशर संचालक और उसके साथियों ने डीजल चोरी के शक में दो युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी एक युवक के हाथ-पैर को पाइप और रस्सी से बांधकर लात-घूंसों से उसकी अर्धनग्न अवस्था में पिटाई कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बरियो चौकी क्षेत्र के एक क्रशर प्लांट की है, जिसका संचालन अंबिकापुर के दीपक अग्रवाल करते हैं। दीपक अग्रवाल और उसके साथी पिछले कुछ दिनों से डीजल चोरी की घटनाओं से नाराज थे। शक के आधार पर उन्होंने पोकलेन ऑपरेटर और एक अन्य युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और बुरी तरह पीटा।

वीडियो में आरोपियों को युवकों से जबरन पूछताछ करते और उन्हें पाइप व रस्सियों से बांधकर मारते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पीड़ितों को आधा दर्जन से अधिक लोगों ने कमरे में बंद रखा था।

बरियो चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की पहचान विनोद सारथी के रूप में हुई है। हालांकि, वह आरोपियों के डर से शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रहा है। पुलिस ने उसे सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है। वहीं बलरामपुर एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS ORDER : धरना-प्रदर्शन से पहले संगठन की मंजूरी जरूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के...

CHANG LA PASS LADAKH : लद्दाख के चांग ला दर्रे का रोमांच, हर मोड़ पर हैरान करेगा नजारा

लद्दाख। हिमालय की बर्फीली वादियों के बीच स्थित चांग...

CHHATTISGARH : स्वास्थ्य सचिव-PSC सचिव को अवमानना नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला...

CHHATTISGARH | सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव! DPI का आदेश जारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट...