CG BREAKING : भांजे की तेरहवीं में 57 लाख ! डिप्टी सीएम ने PWD से करवा लिया पेमेंट?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: 57 lakh rupees for nephew’s thirteenth day ceremony! Did the Deputy CM get the payment done through the PWD?

रायपुर। आरटीआई से सामने आई चौंकाने वाली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री अरुण साव पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरटीआई में खुलासा हुआ है कि मंत्री श्री साव ने अपने भांजे तुषार साहू की तेरहवीं कार्यक्रम में हुए 57 लाख रुपए के खर्च का भुगतान PWD विभाग से करवाया है।

सूत्रों के अनुसार, विभागीय खातों से यह राशि विभिन्न मदों में समायोजित कर भुगतान की गई। अब सवाल यह उठता है कि क्या किसी निजी पारिवारिक कार्यक्रम का खर्च सरकारी विभाग से करवाना नियमों के तहत वैध है?

इस मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह जानकारी सही है, तो यह सरकारी निधियों के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। विपक्षी दलों ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जांच की मांग शुरू कर दी है।

सरकार की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

अब बड़ा सवाल क्या किसी मंत्री के निजी पारिवारिक कार्यक्रम का खर्च सरकारी विभाग से वहन कराया जा सकता है?

इस सवाल का जवाब अब जनता और प्रशासन दोनों को तलाशना होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related