DONGARGARH DIARREHA PRAKOP : डोंगरगढ़ में डायरिया का कहर, दूषित पानी से दो की मौत, 50 से ज्यादा बीमार

Date:

DONGARGARH DIARREHA PRAKOP : Two dead, over 50 sick due to dirty water, diarrhea in Dongargarh

डोंगरगढ़। जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल गया है। 31 अक्टूबर को गातापार जंगल के आश्रित ग्राम लिमाउटोला में आयोजित मृत्यु भोज के बाद तीन गांव लिमाउटोला, सांकरा और गाड़ाघाट में बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार हो गए। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक ग्रामीण उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत से पीड़ित हैं।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

बीमारों को तुरंत पाड़ादाह स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर मरीजों को खैरागढ़ सिविल अस्पताल और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर मरीजों का इलाज कर रही है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाइयां और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

विधायक हर्षिता बघेल पहुंचीं गांव

सूचना मिलते ही विधायक हर्षिता बघेल प्रभावित गांव पहुंचीं और मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने कहा “गांव में जिस स्थान पर बोर खनन हुआ है, उसी के पास शासकीय शौचालय बना है। सोकते का पानी बोरिंग के पानी में मिल रहा है, जिससे दूषित जल बीमारी का कारण बना।”

उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय तो बना दिए गए हैं, लेकिन रखरखाव की भारी अनदेखी की जा रही है, जो अब जानलेवा रूप ले चुकी है।

सतर्कता और जांच जारी

स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी कर रही हैं। इलाके में स्वच्छता और जल परीक्षण के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत और प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR COURT ATTACK : कोर्ट में भाई ने भाई को काटा!

RAIPUR COURT ATTACK : Brother bites brother in court! रायपुर....

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : अभिषेक पर अंडों की बारिश!

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : Eggs rain on Abhishek! रायपुर डेस्क।...

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...