DGP अनुराग गुप्ता ने दिया इस्तीफा, नए पुलिस प्रमुख को लेकर अटकलें तेज 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रांची। झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) आईपीएस अनुराग गुप्ता ने मंगलवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया है या नहीं, इस पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही, उनके उत्तराधिकारी को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

मंगलवार रात से ही उनके इस्तीफे की चर्चा तब शुरू हुई जब कार्यालय बंद होने के बाद करीब 7.30 बजे डीजीपी कार्यालय में अचानक गतिविधियां तेज हो गईं। अनुराग गुप्ता स्वयं दफ्तर पहुंचे और कुछ देर रुकने के बाद कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास भी गए। वहां से लौटकर वे अपने निवास चले गए।

सूत्रों के मुताबिक, उनके स्थान पर आईपीएस प्रशांत सिंह और एमएस भाटिया के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं। पुलिस महकमे में अचानक हुए इस घटनाक्रम से हलचल मच गई है और अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CEO VIRAL POST: पुरुषों के लिए नौकरी नहीं! 

CEO Viral Post: No jobs for men!     CEO VIRAL POST:...

RAILWAY PENSION: नई पेंशन स्कीम लागू! 

RAILWAY PENSION: New pension scheme implemented!   RAILWAY PENSION: रेल मंत्रालय...

CG GARBA PARTNER: 1000 रुपये में गरबा पार्टनर! 

CG Garba Partner: Garba partner for ₹1,000!     CG GARBA PARTNER:...