CG NEWS: हसदेव नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान 10 वर्षीय बच्चा डूबा, SDRF की टीम तलाश में जुटी

Date:

CG NEWS: कोरबा। सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गया 10 वर्षीय बच्चा हादसे का शिकार हो गया। वह अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने उतरा था, लेकिन गहराई में जाने से डूब गया।

जानकारी के अनुसार, बच्चा पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदियों में स्नान का विशेष धार्मिक महत्व होता है, इसी परंपरा के तहत वह अपने मित्र के साथ नदी में स्नान करने पहुंचा था। नहाते-नहाते बच्चा गहराई में चला गया और डूबने लगा। साथ गए दोस्त ने यह देखकर घबराकर वहां से भागकर लोगों को सूचना दी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 को सूचना दी, जिसके बाद SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल गोताखोर नदी की गहराई में उतरकर बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related