CG News: अवैध निर्माण पर सख्त प्रशासन, मदरसे और औषधालय को किया ध्वस्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: जांजगीर। शिवरीनारायण नगर पंचायत ने गुरुवार की सुबह अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. कार्रवाई की जद में इस्लामिक मुस्लिमीन शिक्षा समिति (मदरसा) के साथ गोमाता औषधालय आए. कब्जेधारियों ने नोटिस मिलने के बाद भी जगह को खाली नहीं किया था.

CG News: जानकारी के अनुसार, कब्जेधारियों को नगर पंचायत की ओर से 15 अक्टूबर तक कब्जा खाली करने का नोटिस जारी किया गया था. लेकिन कब्जेधारियों ने कब्जा खाली नहीं किया, जिसके बाद नगर पंचायत के अमले ने दल-बल के साथ कब्जा खाली कराने का बीड़ा उठाया.

अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसे और औषधालय पर चला बुलडोजर, नगर पंचायत की कार्रवाई से मचा हड़कंप…
CG News: नगर पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम, तहसीलदार और एएसपी के साथ मौजूद भारी पुलिस बल के बीच कब्जे पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई का खर्च कब्जाधारी संस्थाओं से वसूल किया जाएगा. इस बीच नगर पंचायत की कार्रवाई से अन्य अवैध कब्जेधारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related