Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर में चलती बस में लगी आग,हादसे में 10 से 12 लोगों की मौत की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jaisalmer Bus Fire: नई दिल्ली। राजस्थान के जैसलमेर में भयानक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक चलती बस में भीषण आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और इस हादसे में तीन बच्चों समेत 16 यात्रियों के गंभर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

Jaisalmer Bus Fire: इस दर्दनाक हादसे के बाद फायर ऑफिसर ने जानकारी दी है कि इस घटना में 10 से 12 लोगों की मौत की आशंका है। इस घटना में यात्रियों के चेहरे और हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। कई यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गंभीर घायल जोधपुर रेफर

Jaisalmer Bus Fire: इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की और सभी घायलों को राजकीय जवाहर अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही, गंभीर रूप से घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। फिलहाल, शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related