CG POLITICS: Bhupesh Baghel targets the Central Government over smart meters, the formation of a task force, and E20 petrol!
CG POLITICS: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर स्मार्ट मीटर, टास्क फोर्स गठन और E20 पेट्रोल के मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।
स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने कहा कि इससे लोगों का जीना हराम हो गया है। उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगाना ऐच्छिक है और इसे लगाना अनिवार्य नहीं है।
भूपेश बघेल ने सरकार की नीतियों और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल टास्क फोर्स गठित करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। व्यवस्था में बैठे लोगों की कार्यप्रणाली के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
E20 पेट्रोल को लेकर भूपेश बघेल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नंबर है।
E20 पेट्रोल के कारण गाड़ियों का एवरेज खत्म हो गया है। बघेल ने तंज कसते हुए कहा, नितिन गडकरी ने सबकी गाड़ियों का सत्यानाश कर दिया है।
