होंडा बिगविंग इंडिया ने होंडा बिगविंग रायपुर को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से नवाज़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Honda BigWing India honored Honda BigWing Raipur with the ‘Runner-up – Best Dealer (Central Zone)’ award.

 

 

रायपुर : प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *होंडा बिगविंग रायपुर* ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। होंडा बिगविंग इंडिया ने डीलरशिप को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री, उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव, आफ्टर-सेल्स सेवाओं, डीलरशिप संचालन तथा समग्र प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया।

 

इस उपलब्धि के साथ ही हाल ही में फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) द्वारा आयोजित Dealer Excellence Awards 2026 में भी होंडा बिगविंग रायपुर* को ‘बेस्ट लग्ज़री टू-व्हीलर डीलर’ श्रेणी में राष्ट्रीय विजेता घोषित किया गया। इन दोनों प्रतिष्ठित सम्मानों ने होंडा बिगविंग रायपुर को देश की अग्रणी प्रीमियम मोटरसाइकिल डीलरशिप्स में शामिल कर दिया है।

 

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने छत्तीसगढ़ में अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड Honda BigWing की शुरुआत के लिए GK Honda का चयन किया था। स्थापना के बाद से ही होंडा बिगविंग रायपुर ने अत्याधुनिक शोरूम, विश्वस्तरीय ग्राहक सेवाओं, प्रीमियम ओनरशिप अनुभव, ग्राहक-केंद्रित पहलों तथा सक्रिय राइडर कम्युनिटी के माध्यम से राज्य में प्रीमियम मोटरसाइकिलिंग संस्कृति को नई दिशा दी है। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और निरंतर विकास के दम पर आज होंडा बिगविंग रायपुर छत्तीसगढ़ की नंबर 1 होंडा बिगविंग डीलरशिप के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है।

 

डीलरशिप ने प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए एक्सक्लूसिव राइड्स, राइडर एंगेजमेंट प्रोग्राम्स, प्रीमियम आफ्टर-सेल्स सेवाओं तथा उत्कृष्ट ओनरशिप अनुभवों के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास अर्जित किया है। इन्हीं सतत प्रयासों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप होंडा बिगविंग इंडिया ने डीलरशिप को ‘रनर-अप – बेस्ट डीलर (सेंट्रल ज़ोन)’ सम्मान से सम्मानित किया।

“होंडा बिगविंग इंडिया और FADA से प्राप्त ये दोनों प्रतिष्ठित सम्मान हमारी पूरी टीम के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय हैं। यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों के विश्वास, हमारी टीम के समर्पण और होंडा के साथ हमारी मजबूत साझेदारी का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री करना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राहक को विश्वस्तरीय खरीद, सेवा और ओनरशिप अनुभव प्रदान करना है। हम भविष्य में भी अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और निरंतर नवाचार के माध्यम से ग्राहक संतुष्टि के नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।*

 

होंडा बिगविंग रायपुर GK Group का हिस्सा है । वर्ष 1960 में स्थापित GK Group मध्य भारत के अग्रणी और विश्वसनीय ऑटोमोबाइल डीलर समूहों में से एक है। पिछले 65 वर्षों से समूह देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व करते हुए बिक्री, सेवा और ग्राहक संतुष्टि में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करता आ रहा है।

 

होंडा बिगविंग इंडिया और FADA से प्राप्त ये दोनों प्रतिष्ठित सम्मान होंडा बिगविंग रायपुर की उत्कृष्ट कार्यशैली, ग्राहक-केंद्रित सोच और गुणवत्ता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। ये उपलब्धियाँ छत्तीसगढ़ की नंबर 1 होंडा बिगविंग डीलरशिप के रूप में उसकी मजबूत पहचान को और सुदृढ़ करती हैं। डीलरशिप भविष्य में भी छत्तीसगढ़ एवं मध्य भारत के मोटरसाइकिल प्रेमियों को विश्वस्तरीय उत्पाद, उत्कृष्ट सेवाएँ और यादगार प्रीमियम राइडिंग अनुभव प्रदान करते हुए उत्कृष्टता की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related