RAIPUR PRIVATE POOL PARTY: Poster of private pool party goes viral; police launch investigation.
RAIPUR PRIVATE POOL PARTY: राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल होने से हड़कंप मच गया है.
वायरल पोस्टर में 4,999 रुपए एंट्री फीस लेकर गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है.
पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और पेमेंट के बाद आयोजन स्थल की लोकेशन साझा करने जैसी बातें लिखी गई हैं.
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में केवल सीमित संख्या में मेहमानों को प्रवेश मिलेगा और एंट्री फीस जमा करने के बाद आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शहर का माहौल खराब हो सकता है और प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पोस्टर वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या केवल प्रचार के उद्देश्य से प्रसारित किया गया है.
जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
