CG CRPF IED BOMB : जवानों ने 5 किलो बम बरामद कर नक्सलियों की साजिश करी नाकाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRPF IED BOMB : Jawans foil Naxalite plot by seizing 5 kg bomb

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। जवानों ने सातधार-मालेवाही मार्ग पर प्लांट किए गए 5 किलो प्रेशर कुकर IED बम को बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय किया।

घटना के विवरण

सूत्रों के अनुसार, CRPF 195 बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाने के जवानों ने इस खतरनाक IED को रिकवर कर सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट किया। यह कार्रवाई पिछले महीनों में लगातार खुफिया जानकारी और ऑपरेशन्स का नतीजा थी।

गौरतलब है कि, 11 सितंबर 2025 को इसी इलाके में एक IED ब्लास्ट हुआ था, जिसमें दो CRPF जवान घायल हो गए थे। तब से जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन कर रहे थे।

नक्सलियों का क्रूर चेहरा

बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक महिला नक्सली घायल हो गई। उसके साथी उसका इलाज करवाने के बजाय हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल नक्सली को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस का बयान

पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय रही है और अपने साथ 12 बोर का हथियार रखती थी।

जवानों की सतर्कता और कुशल ऑपरेशन के चलते नक्सलियों की यह बड़ी साजिश विफल हुई। बस्तर क्षेत्र में लगातार चल रहे ऑपरेशन्स से सुरक्षा बलों की सक्रियता और नक्सलियों पर नियंत्रण बढ़ा है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related