CG News : भारी बारिश से नदी में बहा निर्माणधीन रपटा पुल, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

Date:

CG News : सूरजपुर. भारी बारिश से गोबरी नदी पर बना पुल जर्जर होने के बाद नया रपटा पुल का निर्माण कराया जा रहा था. लेकिन पानी के तेज बहाव में यह पुल बह गया, जिससे अब ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. गांव के दूसरी ओर आने-जाने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है. वहीं जिम्मेदार अधिकारियों के कई निरीक्षणों के बावजूद पुल के बह जाने से ग्रामीणों में मायूसी है.

 

जानकारी के मुताबिक, इस बार बरसात की शुरुआत में ही गोबरी नदी पर बना पुल जर्जर हो गया था. ग्रामीणों ने नए पुल की मांग की थी. बताया जा रहा है कि लगभग 10 लाख रुपए की लागत से रपटा पुल बनाने का फैसला लिया गया था. लेकिन स्वीकृति से पहले ही निर्माणधीन पुल बह गया.

ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
1 से 2 महीने पहले ही ग्रामीणों की मांग पर रपटा पुल का निर्माण शुरू हुआ था. रपटा पुल के बह जाने से ग्रामीणों में फिर मायूसी छा गई है. अब उन्हें आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related