CG KANYA ASHRAM VIDEO : कन्या आश्रम में अधीक्षिका के पति का वीडियो वायरल …

Date:

CG KANYA ASHRAM VIDEO : Video of the superintendent’s husband at the girls’ ashram goes viral…

बलरामपुर। वाड्रफनगर ब्लॉक के अंतर्गत पशुपतिपुर कन्या छात्रावास से एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। यहां छात्रावास की अधीक्षिका के पति का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधीक्षिका का पति लंबे समय से नियमों की अनदेखी करते हुए छात्रावास परिसर में रह रहा है।

सूत्रों के अनुसार अधीक्षिका के पति का नाम लक्षनधारी सिंह है, जो शासकीय हाई स्कूल पण्डरी में पदस्थ हैं। नियमों के मुताबिक छात्रावास परिसर में अधीक्षिका के अलावा किसी अन्य व्यक्ति, खासकर पुरुष सदस्य का रहना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अधीक्षिका के पति द्वारा लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मुद्दे पर कई बार आपत्ति दर्ज कराई गई, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब अधीक्षिका के पति का वीडियो वायरल होने के बाद नाबालिग छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां छात्राओं के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था है, वहां पुरुष सदस्य का रहना विभागीय लापरवाही का बड़ा उदाहरण है।

ग्रामीणों ने अधीक्षिका और उनके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला वाड्रफनगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related