GST REFORMS 2025 : AC-TV से लेकर दवाओं तक होंगे सस्ते, जानें पूरी लिस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GST REFORMS 2025 : From AC-TV to medicines, everything will be cheaper, know the complete list

नई दिल्ली। आम नागरिकों को बड़ी राहत देने के लिए केंद्र सरकार 22 सितंबर से नए GST Reforms 2025 लागू करने जा रही है। खाने-पीने की चीजों से लेकर हेल्थ सेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स तक, सब पर दाम घटेंगे। जीएसटी काउंसिल ने 3 सितंबर की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए सिर्फ दो टैक्स स्लैब (5% और 18%) को बरकरार रखा है। 12% और 28% वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है।

अब लगेगा ‘0’ GST इन चीजों पर

आइटम पुराना GST नया GST
पनीर, छेना (प्री-पैकेज्ड) 5% 0%
UHT दूध 5% 0%
पिज़्ज़ा ब्रेड, चपाती, पराठा, कुल्चा 5% 0%
व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा 18% 0%
जीवन रक्षक 33 दवाएं अलग-अलग 0%
मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन 12% 0%
शार्पनर, क्रेयॉन, पेंसिल, कॉपी-नोटबुक 12% 0%

33 जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी हटा दिया गया है। मेडिकल ऑक्सीजन पर लगने वाला 12% टैक्स भी खत्म कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पॉलिसी पर 18% जीएसटी हटाकर 0% कर दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस फैसले से रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी और फायदा सीधे आम जनता तक पहुंचेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : भूपेश को सुप्रीम झटका!

CG BREAKING : Supreme blow to Bhupesh! रायपुर। छत्तीसगढ़ के...

CG LIQUOR SHOP PROTEST : शराब दुकान पर गांव का बवाल

CG LIQUOR SHOP PROTEST : Village creates ruckus over...