एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक और युवती के शव, मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में एक युवक और युवती के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले हैं। मृतकों की पहचान केशव नेताम (19 साल) और एक 17 साल की छात्रा के रूप में हुई है। केशव नेताम कार शो-रूम में काम करता था, जबकि युवती कॉलेज फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। दोनों धामनपुरी गांव के ही रहने वाले थे। युवती अपने चाचा के घर में रहती थी, क्योंकि उसके माता-पिता नहीं हैं। घटना बांसकोट थाना क्षेत्र के ग्राम धामनपुरी की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया है।

बांसकोट चौकी प्रभारी नरेश साहू के अनुसार, घटना 17 सितंबर की शाम की है। गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर बाजार लाड़ी के पास लाश मिली है। पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या और अन्य संभावित कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है। यह जिले में 10 दिनों के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले 10 सितंबर को उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जिसमें युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : स्वाइन फ्लू का खतरा! 4 केस, 1 मौत

CHHATTISGARH : Swine flu threat! 4 cases, 1 death जांजगीर-चांपा....

CHHATTISGARH : मेडिकल पढ़ाई के निजीकरण पर महंत का विरोध

CHHATTISGARH : Mahant protests against privatization of medical education रायपुर।...

BHUPESH vs VIJAY : PM आवास पर भूपेश-विजय LIVE भिड़े!

BHUPESH vs VIJAY : Bhupesh and Vijay clash live...