MOTIHARI JOB SCAM : ठग गिरोह का भंडाफोड़, 90 से ज्यादा युवा छुड़ाए गए …

Date:

MOTIHARI JOB SCAM : Thug gang busted, more than 90 youths rescued…

मोतिहारी, 14 सितंबर। बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। शनिवार को छोटा बरियारपुर इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने 90 से अधिक युवाओं को गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया और करीब एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में गिरोह का स्थानीय मास्टरमाइंड शम्भू प्रसाद भी शामिल है।

कैसे काम करता था गिरोह?

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों से युवाओं को नौकरी का लालच देकर मोतिहारी बुलाता था। उनसे 12 से 25 हजार रुपये तक जमा करवाए जाते थे। इसके बाद उन्हें नेटवर्किंग कंपनी के नाम पर प्रोडक्ट बेचने के लिए मजबूर किया जाता। युवाओं को केवल बेचे गए सामान पर कमीशन मिलता था।

युवाओं ने बताया कि वे कई बार घर लौटना चाहते थे, लेकिन गिरोह के डर और धमकियों के कारण फंसकर रह गए।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सदर डीएसपी दिलीप कुमार, साइबर डीएसपी अभिनव परासर और छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। मकान और कॉलोनी से आपत्तिजनक सामग्री और युवाओं के दस्तावेज भी बरामद किए गए।

पुलिस लगातार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने युवाओं को मेडिकल और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

क्या कहा पुलिस ने?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और देशभर के बेरोजगार युवाओं को ठगने का काम कर रहा था। अब तक की कार्रवाई में गिरोह की नेटवर्किंग और फाइनेंसिंग को भी खंगाला जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related