1 नवंबर को होगा छत्तीसगढ़ी भवन परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का होगा अनावरण : किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर 13 सितंबर 2025! ठाकुर प्यारेलाल सिंह मार्ग हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में आज दोपहर 02 बजे राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी एवं छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश समिति की संयुक्त बैठक हुई! बैठक की अध्यक्षता छसपा अध्यक्ष किसान मोर्चा के संस्थापक इंजी. दाऊ जी.पी. चंद्राकर ने किया!बैठक में रायपुर, महासमुंद,दुर्ग, धमतरी, बेमेतरा,कवर्धा,बालोद, बलोदा बाजार,बिलासपुर जिला के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए!

बैठक की चर्चा में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे,लालाराम वर्मा,जागेश्वर प्रसाद,वेगेंद्र सोनवेर,घनाराम साहू,बृज बिहारी साहू,अशोक कश्यप, विमल ताम्रकार,राजपाल टंडन,चंद्रप्रकाश साहू, गोवर्धन वर्मा,रूप सिंह निषाद,नाथूराम सिन्हा,धर्मेंद्र यादव,चंद्रकुमार यादव,इंदल पटेल,तोषण सिन्हा, दौलत ध्रुव,कृष्ण कुमार साहू, मोतीराम नायक,भोजराज प्रधान,श्यामाराम सेन,रोहित चंद्रवंशी,रोहित साहू,श्रीमती राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,जमुना यादव,मुनु बाई पटेल पटेल सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया!

बैठक के मुख्य मुद्दों पर विस्तार से राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने विचार रखा जिसमें राज्य आंदोलनकरियों का 26 वां राज्योत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया!राज्योत्सव के एक मंच पर 1000 छत्तीसगढ़ी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम पेश किया जाएगा!जिसके लिए प्रभारी टीम का गठन किया गया जिसमें जागेश्वर प्रसाद,चेतन देवांगन, लालाराम वर्मा, विमल ताम्रकार,वेगेंद्र सोनवेर,श्यामू राम सेन, अशोक कश्यप,जगदम्बिका साहू,राजपाल टंडन,छन्नू साहू,रोहित चंद्रवंशी अंकित साहू शामिल है!आयोजन समिति सभी कार्यक्रम के अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा,जी. पी.चंद्राकर,अनिल दुबे बनाये गए हैँ! दूसरा मुद्दा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल से मिलने के लिए डी एम महासमुंद और डी एम रायपुर के माध्यम से अनुमति हेतु आवेदन दिया गया है! राज्य आंदोलनकरियों का मुख्य केंद्र राज्य आंदोलनकारी स्थल छत्तीसगढ़ी भवन के मुख्य द्वार पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया! बैठक का संचालन जागेश्वर प्रसाद ने किया!

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related