CG CRIME : अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ओडिशा से माल लेकर जा रहे थे मुंबई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME : दुर्ग. जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में अंतराज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में दो मुंबई के रहने वाले हैं। वहीं एक बैजनाथ पारा दुर्ग का निवासी है। जांच में आरोपियों के पास से 22 किग्रा गांजा जब्त किया गया है। दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

CG CRIME : दरअसल मोहन नगर पुलिस स्टाफ दुर्ग धमधा रोड सूर्या होटल के पास वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान दुर्ग की ओर मुंबई निवासी दो व्यक्ति बड़े पिट्ठू बैग रखे आ रहे थे और पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेहियों को पुलिस जवानों ने पकड़ा और पूछताछ की, दोनों लोग स्वयं को मुंबई निवासी बताया। उसके तलाशी लेने पर बैग में 22 किलोग्राम गांजा होना पाया गया।

CG CRIME : आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम मुंबई शिवाजी नगर गावेड़ी निवासी साजिद अली और मोहम्मद शकील कुरैशी बताया। आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर मुंबई ले जा रहे थे। दुर्ग निवासी राहुल तिवारी ओडिशा के गांजा तस्कर से गांजा कम रेट में दिलवाता था और दुर्ग से मुंबई सुरक्षित भेजने में सहयोग करता था। गांजा दिलाने के एवज में कमीशन के तौर पर एक लाख रुपए उसके एकांउट में ट्रांसफर किया गया था। गांजा सप्लाई में राहुल तिवारी की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related