CG News : स्कूल में तंत्र विद्या! स्टाफ रूम के सामने दी गई कोयल की बलि, स्टाफ और बच्चों में दर का माहौल

Date:

CG News :दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बोरसी के एक शासकीय स्कूल में असामाजिक तत्वों ने तंत्र विद्या का प्रयोग करते हुए स्कूल परिसर में कोयल की बलि दी है। इस घटना के बाद स्कूल का स्टाफ और बच्चे डरे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीईओ अरविंद मिश्रा ने बीईओ के माध्यम से थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

CG News : जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर की सुबह स्कूल खुलते ही शिक्षकों और छात्रों ने स्टाफ रूम के दरवाजे के सामने खून से सना पक्षी, नींबू, सिंदूर और रंगोली बनी हुई देखी। यह दृश्य देखकर सभी काफी डर गए। शिक्षकों ने घटना का वीडियो बनाकर बीईओ राजेश्वरी चंद्राकर को भेजा। वहीं शिक्षकों ने टोटके की काट के लिए बैगा को बुलाया और नींबू-अगरबत्ती के माध्यम से पूजा करवाई तथा उसका भुगतान भी किया। इसके बाद स्कूल पहुंचकर बच्चों के डर को समाप्त करने के लिए समझाया गया।

CG News : स्कूल में तंत्र विद्या! स्टाफ रूम के सामने दी गई कोयल की बलि, स्टाफ और बच्चों में दर का माहौल
CG News : वहीं इस मामले की शिकायत पदमनाभपुर थाना में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल, आरोपी तांत्रिक और तंत्र क्रिया कराने वाला अज्ञात है। इस मामले पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश्वरी चन्द्राकर ने कहा कि सुबह ही शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। यह सब अंधविश्वास फैलाने की कोशिश है। बच्चों और शिक्षकों को समझाया गया है। हमने इस मामले की शिकायत थाने में कर दी है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related