Municipal Corporation Action: लंबे समय से संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 9 बकायादारों की संपत्तियां किया सील

Date:

Municipal Corporation Action: रायपुर। नगर निगम रायपुर ने बकाया संपत्तिकर वसूली के लिए सख्त रुख अपनाया है। जोन क्रमांक-08 में लंबे समय से संपत्तिकर (प्रॉपर्टी टैक्स) जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों पर कार्रवाई करते हुए निगम टीम ने मंगलवार को उनके व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सील कर दिया।

जोन आयुक्त, अपर आयुक्त एवं उपायुक्त के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पहले इन बकायादारों को डिमांड बिल, डिमांड नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद कर जमा न करने पर आज 9 संपत्तियों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया।

इन 9 बकायादारों पर की गई सीलबंद की कार्रवाई
प्रितम सिंह पिता-जीत सिंह (यूआईडी 100008) – ₹5,07,308 बकाया

अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार पिता-टेकचंद नवानी (X00431) – ₹2,16,418 बकाया

हरवंश सिंह/महेंद्र सिंह, सुरजीत कौर पति-हरवंश सिंह (H00084) – ₹4,33,396 बकाया

कुलदीप सिंह / तेजेन्द्र सिंह पिता-रजिन्दर सिंह (100005) – ₹1,36,971 बकाया

सतगुरु फर्निचर (X00391) – ₹87,281 बकाया

फैक्ट्री (X00388) – ₹11,233 बकाया

संतोष शर्मा पिता-नंदकिशोर शर्मा (H00955) – ₹43,001 बकाया

विनोद सिंह पति-मधुसूदन सिंह (X00398) – ₹34,563 बकाया

राजू साहु (सुपर बाजार, H00975) – ₹1,41,069 बकाया

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...