CG News : एक बार फिर विकास के दावों की सच्चाई हुई उजागर,सड़क का अभाव के कारण कांवर में ढोकर गर्भवती महिला को पहुंचाया गया अस्पताल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बार फिर विकास के दावों की सच्चाई को उजागर करती तस्वीर सामने आई है. लुंड्रा विकासखंड के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई-जाटासेमर की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर गांववालों ने कांवर (झेलगी) में बिठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल रास्ता तय कराया. नदी पार कर महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उसे धौरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

गांव में सड़क, पुल और पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण यह दर्दनाक स्थिति पैदा हुई. महिला को अस्पताल तक पहुंचाने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. यह कोई पहली घटना नहीं है, सरगुजा क्षेत्र से इस प्रकार की कई तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी हैं, जो सरकार के विकास कार्यों पर सवाल खड़े करती हैं.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : विज्ञापन जगत को नई दिशा देने का संकल्प

  रायपुर। एडवरटाइजिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी...

CHHATTISGARH: तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा! 

CHHATTISGARH: Three office-bearers granted Minister of State status!     CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़...