Naxal Encounter Update: 37 लाख के 3 ईनामी नक्सली ढेर …

Date:

Naxal Encounter Update: रायपुर. छत्तीसगढ़ और झारखंड में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में तीन इनामी माओवादियों को मार गिराया. कांकेर-बस्तर सीमा के मंडा पहाड़ पर हुई मुठभेड़ में आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी (इनाम ₹25 लाख) और डिविजनल कमेटी मेंबर लोकेश सलामे (इनाम ₹10 लाख) मारे गए. वहीं, झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादी संगठन के एरिया कमांडर अरुण करकी (इनाम ₹2 लाख) को ढेर किया गया.

पुलिस के अनुसार, मंडा पहाड़ पर बुधवार दोपहर भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हुई, जो शाम तक जारी रही. फायरिंग थमने के बाद दोनों शव बरामद हुए. विजय रेड्डी फंडिंग और रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाता था, जबकि लोकेश सलामे के आत्मसमर्पण के प्रयास दो साल से चल रहे थे. (Naxal Encounter Update)

उधर, चाईबासा में मिली गुप्त सूचना पर कोबरा 209 बटालियन और स्थानीय पुलिस ने अभियान चलाकर अरुण करकी को मार गिराया. उसके पास से एक एसएलआर बरामद हुई. पुलिस का कहना है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर हिंसक वारदात की फिराक में था. पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है.

वहीं छत्तीसगढ़ में मारे गए दोनो नक्सलियों के शव देर रात मोहला पहुंचे, जहां शवों का पीएम किया जाएगा, जिसके बाद संभवतः इस पूरे ऑपरेशन को लेकर अधिकृत प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा करेगी. (Naxal Encounter Update)

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SANJEEV ARORA ARREST : AAP मंत्री गिरफ्तार!

SANJEEV ARORA ARREST : AAP minister arrested! रायपुर डेस्क। पंजाब...