Raipur Railway News: रेलवे अधिकारियों की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर हड़ताल की तैयारी में! लगाया ये गंभीर आरोप

Date:

Raipur Railway News: रायपुर रेल मंडल में रेलवे अधिकारियों की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों ने गंभीर आरोप लगाए है. उनका कहना है कि गाड़ी मालिक की अधिकारियों से सेटिंग रहती है, यही कारण है कि रायपुर रेल मंडल में सैकड़ों गाड़ी नियमों के विपरित बिना टैक्सी पार्मिट के संचालित हो रही है.

इतना ही नहीं गाड़ी मालिक रेलवे के नियमों के मुताबिक ड्राइवरों को भुगतान नहीं कर रहे है, जिसके कारण अब ड्राइवर एक साथ हड़ताल में जाने की तैयारी कर रहे है. सूत्रों का कहना है कि एक गाड़ी मालिक तो ऐसा है तो ड्राइवरों के खाते में 22 हजार रुपए की सैलरी डालकर उनसे कैश वापस लेता है.

सूत्र ने बताया कि उन्होंने कई बार इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी है. लेकिन साठ-गाठ होने के कारण गाड़ी मालिक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होती है.

RTO ने भी कभी नहीं की कार्रवाई
बात-बात पर स्टॉफ की सैलरी काटने वाले RPF DIG बिना वर्दी में दुर्ग-भिलाई करने पहुंचे निरीक्षण, कौन करेगा कार्रवाई ?
रायपुर रेल मंडल के सूत्र बताते है कि आरटीओ के अधिखारी यदि चाहे तो नियमों के मुताबिक वे सीधे गाड़ी मालिकों पर कार्रवाई कर सकते है. लेकिन कभी आरटीओ ने भी बिना टैक्सी पार्मिट के संचालित हो रही सैकड़ों गाड़ियों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की है. यही कारण है कि अब ड्राइवर एक साथ हड़ताल पर जाने की रणनीति बना रहे है.

सूत्रों का कहना है कि यदि वो अपनी जायज मांग उठाते है तो उसकी मांग सुनने के बजाएं उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई हो जाती है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related