OWAISI STATEMENT : ओवैसी ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर को सड़कछाप आदमी कहा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OWAISI STATEMENT : Owaisi called Pak Army Chief Asim Munir a street man…

हैदराबाद। AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर पर तीखा हमला किया है। ओवैसी ने मुनीर को ‘सड़कछाप आदमी’ कहकर उनकी परमाणु धमकियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ये धमकियां निंदनीय हैं, खासकर तब जब यह अमेरिका के सामने हो रहा है, जो भारत का रणनीतिक साझेदार है।

ओवैसी ने आगे कहा कि पाकिस्तान की सेना और डीप स्टेट से लगातार खतरे को देखते हुए भारत को अपना रक्षा बजट बढ़ाना चाहिए ताकि देश सुरक्षित रह सके।

क्या कहा था असीम मुनीर ने?

असीम मुनीर ने अमेरिका के फ्लोरिडा में एक समारोह में भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न राष्ट्र है और अगर पाकिस्तान डूबा तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा। मुनीर ने भारत द्वारा सिंधु नदी पर बांध बनाने पर हमला करने की बात कही और कहा कि पाकिस्तान 10 मिसाइलों से इसे तबाह कर देगा।

उन्होंने कहा कि भारत के पूर्वी क्षेत्रों से हमले की शुरुआत होगी और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे।

भारत की प्रतिक्रिया –

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और अपनी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का परमाणु हथियारों का प्रचार उसकी गैरजिम्मेदारी को दर्शाता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इसपर ध्यान दे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related