CG CRIME : भोजपुरी फिल्मों का झांसा, Instagram दोस्त ने दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME : Deceived by Bhojpuri films, Instagram friend raped a girl and made the video viral

रायपुर/सूरजपुर, 5 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे फिल्मी करियर और मोटी सैलरी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी चिंतामणी (35) ने पीड़िता को हीरोइन-सिंगर बनाने और 1.5 लाख रुपये मासिक देने का लालच देकर पटना बुलाया, जहां उसने किराए के कमरे में ले जाकर मोबाइल कब्जे में लिया, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना दी और बलात्कार किया।

करीब एक महीने बाद किसी तरह बचकर घर लौटने पर भी पीड़िता को धमकियां मिलती रहीं। आरोपी ने फोन कर पैसे मांगे और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के चलते पीड़िता दोबारा पटना गई, जहां आरोपी ने फिर से बलात्कार किया और वीडियो-फोटो बनाकर फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पीड़िता ने 1 जुलाई को चांदनी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने पटना में दबिश देकर आरोपी चिंतामणी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर वीडियो बनाने व वायरल करने में इस्तेमाल 1 लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर रूपेश कुंतल, प्रधान आरक्षक इशित बेहरा, प्रधान आरक्षक दीपक दुबे, सुशील तिवारी और आरक्षक विकास मिश्रा शामिल रहे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related