CG CRIME: पति ने ही महिला सचिव को उतरा मौत के घाट, पुलिस की पूछताछ में खुले ऐसे राज हो जाएंगे हैरान

Date:

CG CRIME: कोरबा 26 जुलाई 2025। कोरबा में महिला पंचायत सचिव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच घर के कामकाज को लेकर विवाद होने लगा था। जिससे तंग आकर उसने पत्नी की हत्या कर लाश को आग लगा दी थी। ताकि पुलिस को ये घटना आत्महत्या लगे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG CRIME: गौरतलब है कि पिछले दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला सचिव की अधजली लाश घर में मिली थी। मृतिका सुषमा खुसरों की मौत की जानकारी उसके पति अभिनेक ने ही पुलिस को दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह घर से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी घर के कमरें में अधजली हालत में मृत पड़ी थी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मृतिका की मां ने हत्या का आरोप लगाया था।

CG CRIME: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस घटना की जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका का गला घोंटकर हत्या किये जाने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के पति अभिनेक का हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पंचायत विभाग में सचिव के पद पदस्थ थे। साल 2023 में उसने सुषमा से प्रेम विवाह किया। शादी के कुछ माह बाद ही दोनों के बीच घर के कामकाज को लेकर विवाद होने लगा। दोनों के बीच इन्ही बातों को लेकर दूरियां आने लगी थी।

CG CRIME: अभिनेक ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग होने की भी बात कह चुका था, लेकिन सुषमा ने उसे छोड़ने से इंकार कर दिया था। हत्या से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आये दिन के विवाद से तंग आकर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान लिया। दूसरे दिन उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को आग के हवाले कर दिया। लेकिन लाश पूरी तरह से जल न सकी। हत्या के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IPL 2026 RAIPUR MATCH : रायपुर आ रहे हैं शाहरुख खान!

IPL 2026 RAIPUR MATCH : Shahrukh Khan is coming...

CG BREAKING : सीमांकन पर बवाल, RI-पटवारी बंधक

CG BREAKING : Chaos over demarcation, RI-Patwari held hostage कोरबा....

FAKE TICKET SCAM : ChatGPT से नकली IPL टिकट, 4 गिरफ्तार

FAKE TICKET SCAM : Fake IPL tickets from ChatGPT,...