रेलवे क्रॉसिंग पर आधे घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी: दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें, जाम में फंसे लोग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर. लमानी रेलवे क्रॉसिंग एक बार फिर लापरवाही का शिकार बना। यहां आधे घंटे से भी अधिक समय तक मालगाड़ी खड़ी रही, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। हैरानी की बात ये है कि इसकी जानकारी खुद स्टेशन मास्टर को भी नहीं थी। करीब 30 से 45 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।

भीषण जाम में फंसे एक वाहन चालक ने बताया कि आधा घंटा से ज्यादा हो गया है। हम ना आगे बढ़ पा रहे हैं, ना ही पीछे जा सकते हैं। दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लगी है। दरअसल इस क्रॉसिंग को लेकर लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। यह मार्ग नेशनल हाईवे को जोड़ता है और यही रास्ता हैदराबाद, बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है, लेकिन बार-बार उठाई गई मांग के बावजूद आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है। कई बार इसी क्रॉसिंग पर एंबुलेंस तक फंस चुकी है। जान पर बन आती है, लेकिन व्यवस्था टस से मस नहीं होती। जब इस मामले पर स्टेशन मास्टर से सवाल किया गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कहा, हमें इसकी जानकारी नहीं थी, हम तुरंत जांच करवाते हैं। बातचीत के कुछ ही देर बाद फाटक खोला गया और धीरे-धीरे जाम की स्थिति सामान्य हुई, लेकिन सवाल अब भी वहीं है। कब तक ऐसे ही लापरवाही के बीच लोग फंसे रहेंगे और कब इस क्रॉसिंग को ओवरब्रिज मिलेगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

US INDIA TARIFF : अमेरिका का भारत को बड़ा टैरिफ झटका

US INDIA TARIFF: America's big tariff blow to India नई...

SONAM WANGCHUK : वांगचुक ने तोड़ा अनशन, नड्डा-जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन...

PM MODI VIDEO : जंतर-मंतर आंदोलन के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच...