नियुक्त हुए डॉ. सारस्वत बने पंडित सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. विरेन्द्र कुमार सारस्वत को पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर, का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (संशोधन अधिनियम, 2006, 2010 एवं 2019) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। डॉ. सारस्वत का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। वर्तमान में डॉ. सारस्वत, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related