नेता जी के बेटे का कारनामा: बीच सड़क पर नई कारों के साथ करवाया फोटोशूट, लग गया जाम… 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बिलासपुर। शहर में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर कार बीच सड़क में अड़ाकर जाम कर दिया था और इसका रील्स बनाकर 2 दिन पहले इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया. बताया जा रहा है, कि भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी और महंगी कार खरीदी. इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शो रूम गया था. जहां उसने अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया

 

जानकारी के अनुसार, नई कार खरीदने के बाद रात में वेदांश अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे घूमने गया. इस दौरान उसने दो नई कार और दोस्तों की कार बीच सड़क में खड़ी कर पार्किंग की लाइट में फोटो शूट कराया. फोटो शूट कराने स्टूडियों से कैमरामैन और ड्रोन भी मंगाया गया था. नेशनल हाईवे जाम करने पर वहां बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई. लेकिन, किसी ने उन्हें कारें हटाकर रास्ता देने की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटाई.

 

 

नई कार खरीदने का जश्न और अपना टशन दिखाने के लिए यह सब किया गया था. जिसका रील्स बनाकर वीडियो को वेदांश ने अपनी आईडी से सोशल मीडिया में शेयर किया था. लेकिन, जब सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ, तब आईडी ही डिलीट कर दिया गया. लेकिन, अब सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि सर्च करने पर आईडी नहीं दिख रही.

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आठ-दस महंगी और लग्जरी गाड़ियां नेशनल हाईवे पर लाइन से खड़ी हैं, वहीं साइड में युवक जश्न मनाते मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सड़क जाम होने से वाहन चालकों के साथ ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है.

 

सोशल मीडिया पर पुलिस को भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है. कमेंट्स में लिखा जा रहा है कि पुलिस के नियम कायदे केवल सामान्य वर्ग के लिए है. रसूखदार और प्रभावशाली को खुली छूट है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस अनजान बनी हुई है. मामला दो थाना क्षेत्र हिर्री और चकरभाठा के आसपास का है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related