CHILD AADHAAR UPDATE RULE : बच्चे का स्कूल एडमिशन और स्कॉलरशिप फंसेगा! UIDAI ने बदले आधार के नियम …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHILD AADHAAR UPDATE RULE : Child’s school admission and scholarship will be in trouble! UIDAI changed the rules of Aadhaar…

नई दिल्ली। CHILD AADHAAR UPDATE RULE, UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने बच्चों के आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। अब 5 साल से कम उम्र में आधार बनवाने वाले बच्चों को 7 साल की उम्र पूरी होने पर बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) कराना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर उनका आधार कार्ड निष्क्रिय किया जा सकता है।

UIDAI ने भेजने शुरू किए मैसेज –

प्राधिकरण ने बताया कि वह उन मोबाइल नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज भेजना शुरू कर चुका है, जो बच्चों के आधार से लिंक हैं। इन मैसेजों के जरिए माता-पिता को यह सूचित किया जा रहा है कि बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी है।

क्या है बायोमेट्रिक अपडेट (MBU)?

CHILD AADHAAR UPDATE RULE 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार बिना उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली (आईरिस) की जानकारी के बनाया जाता है। 5 साल के बाद यह पहली बार बायोमेट्रिक अपडेट किया जाता है, और 7 साल की उम्र होने पर दोबारा अनिवार्य रूप से अपडेट करना होता है।

नियमों के अनुसार –

5 से 7 साल के बीच MBU कराना निःशुल्क होता है।

7 साल के बाद MBU के लिए ₹100 शुल्क देना होगा।

समय पर अपडेट नहीं कराने पर आधार निष्क्रिय हो सकता है।

बच्चों के लिए आधार क्यों जरूरी है?

UIDAI के अनुसार, अपडेटेड आधार कार्ड से बच्चों को स्कूल एडमिशन, एग्जाम रजिस्ट्रेशन, छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता है। बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट होने से उनके पहचान दस्तावेज की वैधता और उपयोगिता दोनों सुनिश्चित होती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कोटवारों को हाईकोर्ट का बड़ा झटका

CHHATTISGARH : High Court gives big blow to Kotwars बिलासपुर....

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी …

CHHATTISGARH : Assistant teacher recruitment notification released in Chhattisgarh... रायपुर।...