chhattisagrhTrending Nowशहर एवं राज्य

KAWARDHA BORE VEHICLE ACCIDENT : कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा, बोर वाहन खाई में गिरा, 4 की मौत

KAWARDHA BORE VEHICLE ACCIDENT : Major road accident in Kawardha, bore vehicle fell into ditch, 4 died

कवर्धा। KAWARDHA BORE VEHICLE ACCIDENT छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा इलाके में एक बोर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

KAWARDHA BORE VEHICLE ACCIDENT हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। मृतकों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, वहीं घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश से आ रहा था वाहन

KAWARDHA BORE VEHICLE ACCIDENT प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोरिंग का यह वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। चार लोग वाहन के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

राहत और बचाव कार्य जारी

KAWARDHA BORE VEHICLE ACCIDENT घटना के बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस शिनाख्त में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे से इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This: