नियम से भ्रष्ट प्रशासन,पुलिस प्रशासन को कर रहे हैं बेनकाब सांसद विधायक मंत्री मूकदर्शक – किसान मोर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद 01 जुलाई 2025। अवैध करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड ने मिनी स्टील प्लांट स्पंज आयरन प्लांट पावर प्लांट फेरो एलाइंस साढ़े गले टायरों से आइल बनाने अपने अवैध पर अवैध निर्माण प्रारंभ किया है जिसके विरोध में विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसान प्रतिनिधि मंडल आज 1 जुलाई को जिलाधीश कार्यालय महासमुंद जनदर्शन में पहुंचे। सत्याग्रही किसानों के दिए ज्ञापन पर अवैध करणी कृपा पावर मिनी स्टील प्लांट पर जिलाधीश महासमुंद ने उद्योगों के समस्त असंवैधानिक कार्य पर जांच कर कार्यवाही करने गठित जिला स्तरीय जांच टीम को सत्याग्रही किसान पीड़ित किसान शिकायतकर्ता किसानों के उपस्थित में जांच कर कार्यवाही करने निर्देशित किया। कंपनी के सशर्त डायवर्सन पर सैकड़ों किसानों के आपत्ति/अपील प्रकरण की सुनवाई के संबंध में एडीएम महासमुंद को सुनवाई प्रारंभ करने निर्देशित किया गया जिस पर एडीएम महासमुंद ने सुनवाई प्रारंभ जो जाने की जानकारी दी है। जिस पर आंदोलनकारी किसानों ने कहा सत्यमेव जयते, नियम से भ्रष्ट प्रशासन पुलिस प्रशासन को कर रहे हैं बेनकाब।

सांसद विधायक मंत्री मूकदर्शक। गैर औद्योगिक क्षेत्र पर सभी नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध कारखाना का निर्माण हो रहा है। प्रदूषण से क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।प्रदूषण से धान बीज बोआई रोपा ख़राब हो रहा है।समय रहते कार्यवाही करें। जिस पर जिलाधीश ने जिल स्तरीय गठित जांच टीम को किसानों के उपस्थित में जांच कर कार्यवाही करने का दिया निर्देश।जनदर्शन में ज्ञापन देकर चर्चा करते समय प्रमुख रूप से राज्य आंदोलनकारी जिला संगठन प्रभारी सत्याग्रह आंदोलनकारी प्रभारी अशोक कश्यप,आंदोलनकारी किसान नाथूराम सिन्हा,दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल, तोषण सिन्हा, बाबूलाल साहू,शत्रुघ्न साहू,श्रीमती राधाबाई सिन्हा शामिल थे। कल 02 जुलाई को किसान जुटेंगे श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में। आयेंगे राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे। बनेगी आंदोलन की रणनीति।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related