CG CRIME BREAKING: राजधानी के सुनसान इलाके में युवक की मिली लाश, स्टील के ट्रंक के भीतर सूटकेस में सीमेंट डालकर किया गया था सील,

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME BREAKING: रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ इलाके में सोमवार को एक स्टील के ट्रंक से सूटकेस बरामद हुआ, जिसमें एक युवक का शव मिला है। शव को सीमेंट में भरकर सूटकेस में बंद किया गया था, जिससे वह पूरी तरह जमी हुई अवस्था में मिला। घटना स्थल की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनास्थल इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क के पास स्थित है, जहां लावारिस हालत में पड़े एक स्टील के ट्रंक के भीतर यह सूटकेस मिला। शव की स्थिति और तरीके से स्पष्ट है कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या का मामला है।

सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

शिनाख्त में जुटी पुलिस
रायपुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों, युवक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।

उत्तर प्रदेश जैसी ही वारदात
यह मामला हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई घटना से मेल खाता है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और शव को सीमेंट से भरे प्लास्टिक ड्रम में डालकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related