गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पढ़ें पूरी खबर 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। गुरुवार को गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6764 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि इस विमान में फ्यूल की कमी के कारण ये पायलट ने ये फैसला लिया।

 

दरअसल, पायलट द्वारा ‘फ्यूल मेडे’ कॉल किया गया। इसके तुरंत बाद विमान को बेंगलुरु की ओर मोड़ा गया। जहां पर विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई गई।

 

विमान को जाना था चेन्नई

बताया जा रहा है कि चेन्नई एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ के कारण विमान को समय पर वहां उतरने से रोका गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के दौरान विमान में यात्री सवार थे। फ्लाइट रात 8:15 बजे सुरक्षित रूप से बेंगलुरु में उतरी।

 

जानिए पूरा मामला

ये घटना एअर इंडिया ड्रीमलाइनर फ्लाइट के अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश होने के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है। बताया जा रहा है कि इस विमान में ईंधन की कमी थी, जिसके बाद उसकी बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related