छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ : 5वीं-8वीं के रिजल्ट में भारी गड़बड़ी, बिना परीक्षा के बच्चों को किया पास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जांजगीर-चांपा : पामगढ़ विकासखंड के स्कूलों में 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कई छात्रों की मार्कशीट में नाम, पिता का नाम और अंकों की गलतियां पाई गईं। कुछ छात्रों को परीक्षा दिए बिना ही पास कर दिया गया, जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्र फेल घोषित कर दिए गए। इस लापरवाही के चलते बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश अटक गया है।

अभिभावकों में आक्रोश, विधायक ने की जांच की मांग

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने बिना पूरी तैयारी के शाला प्रवेश उत्सव मनाया और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया। उन्होंने परीक्षा परिणाम की गड़बड़ियों पर नाराजगी जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

रिजल्ट से पहले ही मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

शासकीय महामाया स्कूल सहित कई स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया, जिसे विधायक ने मात्र औपचारिकता बताया। उनका कहना है कि जब रिजल्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ी है, तब उत्सव का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी?

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एम.एल. कौशिक ने बताया कि 12 साल बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर 5वीं और 8वीं की परीक्षा अनिवार्य की गई थी, जिसे जल्दबाजी में आयोजित किया गया। उन्होंने माना कि परिणाम में त्रुटियां हुई हैं और सुधार की प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित कर दिया गया है।

अब क्या करेगा शिक्षा विभाग?

इस मामले ने शिक्षा विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि छत्तीसगढ़ सरकार और शिक्षा विभाग इस गंभीर चूक पर क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल छात्र और अभिभावक न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related