विवेक गनोदवाले और अजय सिंह बनें राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। शासन ने महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद चौबे कालोनी निवासी विवेक गनोदवाले और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह को विद्युत नियामक आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। दोनों नियुक्ति दिनांक से पांच वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक आयोग के सदस्य रहेंगे। दोनों ही स्थिति जो समय पहले पूरा होगा नियुक्ति तभी तक मान्य होगी।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते सहित पूरी कार्यकारिणी व समितियों के पदाधिकारियों ने विवेक गनोदवाले को इस नियुक्ति पर बधाई दी है। बताते चलें कि राज्य विद्युत नियामक आयोग में सदस्यं के दो पद हैं। दोनों ही पद लंबे समय से खाली थे। आयोग के सदस्य रहे प्रमोद गुप्ता का कार्यकाल जुलाई 2021 में समाप्त हो गया था। इसके बाद से वह पद खाली था। इसी तरह सदस्य (विधि) विनोद देशमुख का कार्यकाल सितंबर 2023 में समाप्त हो गया। दोनों पद तभी से खाली थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KARGIL VIJAY DIWAS : आज ही क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस? जानिए पूरी कहानी

  रायपुर डेस्क। जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस। यह दिन...

CG BREAKING : कारोबारी के घर ED-IT की रेड!

  बलौदाबाजार। जिले में कारोबारी राजकुमार सराफ के घर ED...