राजा हत्याकांड में नया खुलासा: एक नहीं दो हथियारों से हुआ राजा का कत्ल,पढ़ें पूरी खबर…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। इस हत्याकांड की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेघालय में अपने हनीमून के दौरान मारे गए राजा रघुवंशी पर तीनों लोगों ने हमला किया था। ये तीनों राजा की पत्नी के कथित प्रेमी राज के मित्र थे।

दरअसल, आज मंगलवार को मेघालय पुलिस ने पूर्वी खासी हिल्स जिले में वेई सावडोंग झरने के पास अपराध स्थल का सीन रिक्रिए कराया। इसी जगह पर 23 मई को राजा की हत्या की गई थी। शव को एक खाई में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने दो जून को बरामद किया।

राज के तीनों दोस्तों ने किया था राजा पर वार

पुलिस के अनुसार, जिस दौरान राजा की हत्या हुई, सोनम रघुवंशी वहां पर मौजूद थी। वहीं, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के तीन दोस्त (आकाश राजपूत, विशाल सिंह और आनंद कुर्मी) भी वहां उपस्थित रहे। पुलिस ने बताया कि राजा पर तीन वार किए गए, जिसमें पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने हमला किया।

पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएट किया.

 

 

मंगलवार को राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्राइम सीन को रिक्रिएट किया गया। इसको लेकर एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सियेम ने कहा कि हमने क्राइम सीन रिक्रिट किया कि आरोपियों ने यह कैसे किया होगा। हमने पार्किंग स्थल से शुरुआत की, जहां उन्होंने अपने स्कूटी वाहन रखी थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम व्यूपॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था। तीन वार किए गए – पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने हमला किया। हमने पाया है कि एक और चाकू अभी भी बरामद किया जाना है।

दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका। SDRF दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहा है। हमने पता लगाया है कि राजा के मोबाइल फोन का क्या हुआ। इसे सोनम ने और फिर विशाल ने क्षतिग्रस्त किया। यह पूरी घटना हुई रिक्रिएशन बहुत सफल रहा। हमें बहुत स्पष्ट तस्वीर मिल गई है

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related