Israel-Iran war : मिडिल ईस्ट में जिसका डर था वही हुआ है. दुनिया में अब एक और जंग की शुरुआत हो गई है. इजरायल और ईरान के बीच तनाव ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है. इजरायल और ईरान अब आपस में भिड़ चुके हैं. इजरायल ने ईरान पर सैन्य हमला कर दिया है. इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और न्यूक्लियर ठिकानों पर आज यानी शुक्रवार की सुबह हमला किया. इसके बाद ईरान में खलबली मच गई. इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स और सैन्य ठिकानों को टारगेट कर तेहरान में कई हमले किए. इसके बाद तेहरान में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया. ईरान सरकार ने देशभर में इमरजेंसी लागू कर दी है. माना जा रहा है कि इजरायल के हमले में ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. ईरान के आर्मी चीफ और टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों के मारे जाने की खबर है.
Israel-Iran war :इजरायल-ईरान युद्ध शुरू , कई मिलिट्री-न्यूक्लियर साइट्स तबाह
Date:

