AIR INDIA CRASH : एयर इंडिया हादसे पर टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, हर मृतक परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AIR INDIA CRASH : Tata Group makes a big announcement on Air India accident, assistance of ₹1 crore to each deceased family

अहमदाबाद, 12 जून 2025। AIR INDIA CRASH अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के भयावह हादसे को लेकर देश भर में शोक की लहर है। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन की भी पुष्टि हो चुकी है, जिससे राजनीतिक और आमजन दोनों स्तब्ध हैं। हादसे के बाद टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक भावुक बयान जारी किया और मृतकों के परिजनों के लिए एक बड़ी सहायता का ऐलान किया है।

एन. चंद्रशेखरन ने कहा “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 की इस त्रासदी से अत्यंत व्यथित हैं। कोई भी शब्द इस दुःख को व्यक्त नहीं कर सकते। हम उन परिवारों के साथ खड़े हैं जिन्होंने अपनों को खोया है।”

टाटा समूह की सहायता योजना –

हादसे में जिन परिवारों ने अपनों को खोया, उन्हें टाटा ग्रुप की ओर से ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

घायलों के इलाज का पूरा खर्च टाटा ग्रुप उठाएगा, उन्हें हर संभव मेडिकल केयर और सपोर्ट दिया जाएगा।

इसके अलावा, बी. जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण के लिए भी टाटा ग्रुप सहायता करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन –

AIR INDIA CRASH हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मृत्यु की पुष्टि होते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। रूपाणी लंदन यात्रा पर जा रहे थे और फ्लाइट AI-171 में सवार थे। इस दुर्घटना से चंद मिनट पहले उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वे एयरपोर्ट पर खड़े नजर आ रहे थे।

राष्ट्रीय शोक और सुरक्षा जांच –

AIR INDIA CRASH इस हादसे के बाद केंद्र सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही, विमान की तकनीकी स्थिति, मेंटेनेंस रिकॉर्ड और उड़ान से पहले की प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related