1 करोड़ का ईनामी नक्सली के खात्मे पर CM साय का बयान, कहा – नक्सलवाद अब गिन रहा अपनी अंतिम सांसें…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपए ईनाम CMM मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर मारा गया. साथ ही मौके से AK-47 राइफल के साथ-साथ भारी मात्रा में अन्य विस्फोटक सामग्री, हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किए गए. इस सफलता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है.

 

सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा- “सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में वरीष्ठ माओवादी कैडर और केंद्रीय समिति सदस्य (CCM) गौतम उर्फ सुधाकर मारा गया. सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं.”

“आज बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार किया है. तलाशी अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली और नक्सलवादियों का केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित कई नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है.”

“21 मई 2025 को नारायणपुर में माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद, यह नक्ससलियों के लिए एक और बड़ा झटका है. वर्ष 2024-25 में ही अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है. यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है. हमारे जवानों का यह अद्वितीय साहस और बलिदान न केवल उनके कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश भी देता है, भारत अब नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है.”

“माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा. सभी जवानों के शौर्य को नमन.”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related